{"_id":"602584e18ebc3ee91d29c1a6","slug":"covid-19-vaccine-given-1539-peoples-inculding-sp-and-cdo-pratapgarh-news-ald2990114185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ, एसपी समेत 1539 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ, एसपी समेत 1539 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
covid-19 vaccine given 1539 peoples inculding sp and cdo
प्रतापगढ़। कोरोना टीकाकरण से जिलाधिकारी समेत 661 लोग वंचित रह गए। जिलाधिकारी स्वास्थ्य खराब होने के कारण बूथ पर नहीं पहुंचे। पुलिस लाइन में बने बूूथ पर सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय को पहला टीका लगाया गया। इसके बाद एसपी शिवहरि मीणा ने टीका लगवाया।
मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुुमार पांडेय ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 19 बूथ बनाए गए थे। प्रशासनिक अफसरों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और छूटे हुए हेल्थ वर्करों को मिलाकर कुल 22 सौ लोगों को वैक्सीन दी जानी थी, मगर बूथ पर 1539 कर्मचारी ही पहुंचे। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी का नाम पोर्टल पर था। वह टीका लगवाने के लिए बूथ पर आने के लिए तैयार थे। इसलिए उनके कागजात भी तैयार करवा लिए गए थे, मगर स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो गया। जिसके चलते उन्होंने कोरोना का टीका लगवाने से इनकार कर दिया। सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसपी हरिमीणा और एसडीएम सदर मोहन लाल गुप्ता समेत कई अफसरों और कर्मचारियों को टीका लगाया गया है।
आज भी 19 केंद्रों पर लगेगा टीका
शुक्रवार को भी जिले के 19 बूथों पर 22 सौ फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। सभी बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है।