फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Country will run by constitution, not dictatorship: MP Sanjay

देश संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं: सांसद संजय सिंह

Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
सार

देश संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं। देश को सही दिशा में लेकर जाने के लिए हमें संविधान का पालन करना होगा। प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार इससे अलग राह पर चल रही हैं।

विज्ञापन
Country will run by constitution, not dictatorship: MP Sanjay
रानीगंज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

देश संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं। देश को सही दिशा में लेकर जाने के लिए हमें संविधान का पालन करना होगा। प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार इससे अलग राह पर चल रही हैं। भाजपा तानाशाही से देश चलाना चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की नैया डूबने वाली है। यह बातें रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार में सिर्फ मुकदमेबाजी हो रही है। लोगों की संपत्ति जब्त कर ली जा रही है। अब यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। जनता इसका जवाब देगी। भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधाएं हाशिए पर हैं। दावे और वादे हवा-हवाई हैं। बाद में राज्यसभा सांसद संजय ने रानीगंज स्थित कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र से सदस्यता अभियान की जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, शिवसागर मिश्र, संजीव उपाध्यय, विद्यासागर मिश्र, रामविलास, अर्जुन पासी, विनोद कुमार, राजकुमार, प्रवीण यादव, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed