{"_id":"622259e3790e7a57c10a115b","slug":"counting-personnel-will-know-about-the-table-one-hour-before-pratapgarh-news-ald3282305196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कार्मिकों को एक घंटे पहले होगी टेबल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कार्मिकों को एक घंटे पहले होगी टेबल की जानकारी
विज्ञापन
Counting personnel will know about the table one hour before
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली मंडी में दस मार्च से होने वाली मतगणना में तैनात होने वाले कर्मचारियों को मतगणना प्रारंभ होने के एक घंटे पहले यह जानकारी होगी कि उनकी ड्यूटी किस टेबल पर लग रही है। हालांकि किस विधानसभा में उनकी तैनाती की जा रही है। इसकी जानकारी उन्हें दूसरे चरण की ड्यूटी का पत्र मिलने पर हो जाएगी।
विधानसभा चुनाव के बाद जिला प्रशासन की नजरें निष्पक्ष मतदान कराने पर टिकी हुई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. नितिन बंसल ने इस बार मतगणना की गोपनीयता को बनाएं रखने के लिए कई परिवर्तन किए हैं। मतगणना के लिए कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण के प्रशिक्षण में मतगणना से संबंधित जानकारी दी जाएंगी। दूसरे चरण में एक टेबल पर लगने वाले कर्मचारियों का मिलान होगा।
दूसरे चरण की ड्यूटी में कर्मचारियों को इस बात की जानकारी हो जाएगी कि उन्हें किस विधानसभा में लगाया गया है। मगर वह गणना करेंगे या रिजर्व में रहेंगे। अगर गणना करेंगे, तो किस टेबल पर उनकी ड्यूटी लगेगी। इसकी जानकारी एक घंटे पहले ही होगी। सीडीओ ईशा प्रिया ने बताया कि मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को ड्यूटी भेज दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह प्रशिक्षण दिया जाएगा। गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह वर्जित होगा। मतगणना कार्य में लगे अफसर ही मोबाइल का प्रयोग कर सकेंगे। कर्मचारी और अभिकर्ता मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी मतगणना
महुली मंडी में सातों विधानसभाओं की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मगर सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना होने के बाद ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। अभिकर्ताओं की मौजूदगी में ही ईवीएम और पोस्टल बैलेट के मतों की गणना होगी।
एक टेबल पर चार-चार कर्मचारियों की होगी तैनाती
मतगणना के एक टेबल पर चार-चार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और पर्यवेक्षक की देखरेख में मतों की गणना की जाएगी।