फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counsel and businessman shot dead at Morningwalk

मार्निंगवाक पर निकले अधिवक्ता व व्यापारी को मारी गोली

Sun, 31 May 2020 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Counsel and businessman shot dead at Morningwalk
crime
रानीगंज इलाके में रविवार सुबह मार्निंगवॉक पर निकले अधिवक्ता व व्यापारी को बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई। खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही अधिवक्ता अजीत कुमार (37) पुत्र तुलसीराम व व्यापारी अशोक गुप्ता (48) पुत्र शिवमूर्ति गुप्ता रविवार तड़के मार्निंगवॉक पर निकले थे। गांव के बाहर नहर पुलिया के पास दोनों व्यायाम करने के लिए रुके थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर मुआरअधारगंज की ओर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से परिजन गोली लगने से घायल अधिवक्ता अजीत व व्यापारी अशोक को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश करने लगे।

कुछ देर बाद एएसपी सुरेंद्र प्रसाद भी पहुंच गए। दोपहर में घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि रंजिश की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना की हकीकत खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed