फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: Hundred-bed temporary hospital to be built in Anthony College

CoronaVirus: अंथोनी कालेज में बनेगा सौ बेड का अस्थायी अस्पताल

Fri, 10 Apr 2020 11:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Hundred-bed temporary hospital to be built in Anthony College
क्वारंटीन सेंटर संत अंथोनी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डा. रुपेश कुमार। - फोटो : pratapgarh
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर अलर्ट हुए जिला प्रशासन ने संत अंथोनी इंटर कालेज को सौ बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को डीएम डा. रुपेश कुमार ने आपातकाल से निपटने के लिए रूमा हॉस्पिटल का निरीक्षण कर अधिग्रहीत करने को कहा है।
विज्ञापन


वह रूमा डिग्री कालेज भी देखने गए, मगर शहर से दूर होने और रास्ता ठीक नहीं होने पर अंथोनी इंटर कालेज को सौ बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए चिह्नित किया।
विज्ञापन


कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शासन से अधिकाधिक संख्या में संदिग्धों का सैंपल भेजने के साथ ही सौ बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश आते ही डीएम डा. रुपेश कुमार निकल पड़े। वह पहले रूमा हॉस्पिटल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल का आईसीयू वार्ड देखकर आपात काल के लिए अधिग्रहीत करने को कहा। वह रूमा डिग्री कालेज भी गए, मगर शहर से अधिक दूर होने और रास्ता ठीक नहीं होने पर अंबेडकर चौराहा स्थित संत अंथोनी इंटरकालेज पहुंचे, जिसे सौ बेड का अस्पताल बनाने का फैसला लिया।


इधर डीएम ने सीएमओ से अधिक से अधिक संदिग्धों का सैंपल लेकर लखनऊ भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों की जांच होने के बाद ही कोरोना को आगे फैलने से रोका जा सकता है। क्वारंटीन लोगों की देखभाल और उन्हें छोड़ने का अंतिम फैसला सभी लोगों के ठीक होने के बाद ही लेेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed