{"_id":"611e9a398ebc3e79dc6b2e89","slug":"corona-vaccine-was-administered-to-18640-people-at-56-booths-pratapgarh-news-ald3137321176","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 बूथों पर 18640 लोगों ने लगवाया कोरोना को मातदेने वाले वैक्सीन का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 बूथों पर 18640 लोगों ने लगवाया कोरोना को मातदेने वाले वैक्सीन का टीका
Thu, 19 Aug 2021 11:35 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:35 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार 56 बूथों पर 18640 लोगों ने टीका लगवाया। सुखपालनगर पीएचसी में वैक्सीन न पहुंचने के कारण टीका लगवाने आए लोग जहां निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बगल कोविड टीकाकरण शिविर में वैक्सीन लगाने को लोगों का नाम बुलाता कर्मचारी। सं?
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार 56 बूथों पर 18640 लोगों ने टीका लगवाया। सुखपालनगर पीएचसी में वैक्सीन न पहुंचने के कारण टीका लगवाने आए लोग जहां निराश होकर लौट गए वहीं, रानीगंज में वैक्सीन खत्म होने पर लोग हंगामा करते रहे।
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार दोपहर मेडिकल कॉलज के पुरुष विंग में टीकाकरण बूथ पर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट की नौबत आ गई। एक युवक ने पिस्टल निकाल लिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया।
वहीं सुखपालनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन न होने के कारण टीका लगवाने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। रानीगंज सीएचसी में दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई।