फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   corona

एएनएम समेत दो और लोग मिले पॉजिटिव

Sat, 20 Jun 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona
प्रतापगढ़। शहर के अजीत नगर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात विवेक नगर की रहने वाली एएनएम समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को एल-1 अस्पताल लालगंज भेजा गया है। एएनएम का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच के दौरान वह किसी के संपर्क में आई हो। उधर, आसपुर देवसरा के संग्रामगंज के रहने वाले युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 107 पहुंच गई है। हालांकि, इसमें इलाज के बाद 87 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

विवेक नगर की रहने वाली एएनएम अर्बन पीएचसी अजीतनगर में तैनात है। गर्भवती महिलाओं की देखरेख के साथ ही टीकाकरण में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। कोरोना काल में भी एएनएम लगातार ड्यूटी कर रही थी। शासन के आदेश पर सीएमओ ने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार को 163 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। विवेक नगर की रहने वाली एएनएम और आसपुर देवसरा के संग्रामगंज का रहने वाला युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। 18 वर्षीय युवक मुंबई में रहता था।
विज्ञापन

5 जून को वह खुद कार चलाते हुए घर आया। स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। बताया जा रहा है कि युवक का पड़ोसी भी तीन जून को मुंबई से आया था। वह भी संक्रमित है। इन दिनों उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। एएनएम के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। विभाग के एक बड़े अफसर के बेटे के बाद एएनएम कोरोना की चपेट में आई है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। दोनों मरीजों को लालगंज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने कोरोना मरीज मिलने के बाद विवेक नगर और संग्रामगंज को सील करने की तैयारी शुरू कर दी। शनिवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम इन दोनों जगहों पर सैनिटाइजेशन के साथ ही सर्वे का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए भेजा गया 57 लोगों को सैंपल
शनिवार को जिले के 57 लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा। इनमें सीएमओ सहित उनके कई कर्मचारी भी शामिल हैं। 281 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर पहले ही जांच के लिए भेजा था। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
कोरोना पाजिटिव दोनों मरीजों को एलवन अस्पताल लालगंज भेजा गया है। एएनएम के साथ रहने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
-डॉक्टर सीपी शर्मा, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed