फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona: Doctors and staff in hospitals do not even have masks

कोरोना : अस्पतालों में डाक्टरों और कर्मचारियों के पास भी नहीं है मास्क

Sat, 14 Mar 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Corona: Doctors and staff in hospitals do not even have masks
corona
देशभर में भले ही तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग इससे पूरी तरह बेपरवाह बना है।
विज्ञापन

जिले में न तो लोगों इस वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर जरा भी संजीदा है। शासन के निर्देश पर खानापूर्ति के लिए एक वार्ड बना दिया गया है। हालत यह है कि सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों और डाक्टरों के पास भी मास्क नहीं है। सीएमओ इसके लिए बीमारी फैलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली, आगरा के बाद अब लखनऊ में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके चलते योगी सरकार ने प्राथमिक से इंटर तक के सभी विद्यालयों में 22 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है। मगर स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी कोरोना से बचाव के लिए मास्क नहीं दिया जा रहा है। जबकि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों के बीच ही रहते हैं। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी बगैर मॉस्क के ही शव विच्छेदन कर रहे हैं। इससे वह परेशान हैं।
पोस्टमार्टम के दौरान बगैर मॉस्क के दस मिनट भी अंदर रुक पाना मुश्किल हो जाता है। इस बारे में जब सीएमओ एके श्रीवास्तव से बात की गई तो उनका बयान चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि बिना बीमारी फैले क्यों मास्क वितरित किया जाए। एक करोड़ लोगों को हम ऐसे ही मास्क वितरित कर दें।
आप लोग बीमारी को लेकर हौव्वा खड़ा कर रहे हैं। इसके लिए न तो कोई गाइड लाइन है और न ही बजट। रही बात पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों की तो वहां की जिम्मेदारी एसपी की है। इस संबंध में आप उनसे बात करिए।
पूरे जिले में मॉस्क की किल्लत
जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में मॉस्क नहीं है। बगैर मॉस्क के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों के बीच में बैठना पड़ रहा है। जबकि शासन ने यह भी आदेश दिया है कि जिन मरीजों को खांसी और जुकाम या फिर बुखार हो रहा हेै उनसे बच कर रहें। हाथ न मिलाएं, मास्क का प्रयोग करें।

कोरोना से पीड़ित होने की अफवाह से डॉक्टर परेशान
जेठवारा के कटरा गुलाब सिंह निवासी एक डाक्टर का बेटा चीन के युवान में मेडिकल की पढ़ाई करता है। 17 जनवरी को वह घर लौट आया था। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों ने उसे कोरोना से पीड़ित होने की अफवाह उड़ा दी। जबकि उसे कुछ भी नहीं हुआ था। बाद में घरवालों ने उसे लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed