{"_id":"5f3047e28ebc3e3c9a7d2c6b","slug":"corona-cases-in-pratpgarh-falls-after-one-week-pratapgarh-news-ald283217151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद मरीजों की संख्या में कमी, 39 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद मरीजों की संख्या में कमी, 39 नए केस
विज्ञापन
चौक घंटाघर में दवा का छिड़काव करते दमकलकर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सात दिनों से लगातार मिल रहे थे 60 से अधिक संक्रमित, पहली बार आई कमी
जिले में पीड़ितों की संख्या पहुंची 873, 18 लोगों की हो चुकी है मौत
स्वास्थ्य विभाग की एंटीजन जांच में सामने आ रहे कोरोना संक्रमित
प्रतापगढ़। करीब एक सप्ताह बाद रविवार को जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले सात दिनों से हर दिन साठ से ऊपर मरीज मिल रहे थे। रविवार शाम तक 24 घंटे के भीतर 39 नए केस सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। जिले में संक्रमितों की संख्या 873 पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
जुलाई माह से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते एक सप्ताह से तो हर दिन रिकार्ड नए मरीज सामने आ रहे थे। जांच का दायरा बढ़ने के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि रविवार को मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। जिले में 24 घंटे के भीतर रविवार को कुल 39 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। नगर कोतवाली के चिलबिला के रहने वाले व्यापारी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
शहर के न्यू कालोनी बाबागंज की रहने वाली एक किशोरी व युवक संक्रमित मिले हैं। जिससे मोहल्ले में खौफ है। कुंडा के मौली की रहने वाली महिला व परिवार का ही एक युवक भी संक्रमित निकला। लालगंज के पूरे तेज सिंह की रहने वाली महिला भी संक्रमित मिली है। इन सभी को संत अंथोनी में भर्ती कराया गया। बैंक आफ बड़ौदा के कर्मचारी व दीवानगंज की संक्रमित महिला को भी संत एंथोनी में स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती कराया। जिले में अब तक 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। जबकि रविवार तक 873 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब तक 336 लोग रिकवर हो चुके हैं। जिले में कुल 482 एक्टिव केस है। 292 लोग होम आइसोलेट कराया गया है। जिले में 138 हाटस्पाट बनाए गए हैं। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों के रिकवर होने की दर भी बेहतर है।
पुलिस लाइन को कराया गया सैनिटाइज
पुलिस लाइन में लगातार कोरोना के मरीज मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। रविवार को पुलिस लाइन में फायरब्रिगेड की टीम ने आवासीय परिसर व कार्यालयों को सैनिटाइज किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी सैनिटाइज कराया गया।