{"_id":"5e9df4cb8ebc3ed59756f1e1","slug":"contractors-are-not-ready-for-the-insurance-of-labourers-pratapgarh-news-ald273844927","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों का बीमा कराने से कतरा रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों का बीमा कराने से कतरा रहे ठेकेदार
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ संभव नहीं लग रहा है। दरअसल, सड़कों के निर्माण की अनुमति तो प्रदान कर दी गई है, मगर विभाग को जारी गाइड लाइन इतनी सख्त है कि कोई भी ठेके दार कार्य कराने को तैयार नहीं है। सड़क निर्माण में लगने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच कराने और सभी मजदूरों का बीमा कराना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने सड़कों के निर्माण की अनुमति दी है, मगर कोई भी ठेकेदार बीमा कराने को तैयार नहीं है।
मजदूरों को राहत देने के लिए शासन ने सड़क निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है। मगर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों पर शिकंजा कसते हुए निर्माण कार्य में लगने वाले मजदूरों के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेने, मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच कराने और बीमा कराने के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा है। सोमवार की सुबह लोक निर्माण विभाग में पहुंचे ठेकेदार बेहद खुश नजर आ रहे थे। मगर जब अधिशासी अभियंता ने गाइड लाइन दिखाई तो वह मायूस हो गए। एक्सईएन ठेकेदारों को बुलाते रहे और वह धीरे-धीरे खिसकते रहे। ठेकेदार मजदूरों का बीमा कराने को तैयार नहीं हैं। बीमा कराने पर ठेकेदारों को प्रीमियम भी अदा करना होगा। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अवर अभियंताओं से सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने को कहा गया है।