{"_id":"5e079c788ebc3e87f939ffc8","slug":"contract-staff-will-be-permanent-in-roadways-pratapgarh-news-ald2642032177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों के नियमित होने पर परिषद के पदाधिकारियों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों के नियमित होने पर परिषद के पदाधिकारियों ने जताई खुशी
विज्ञापन

22 दिसंबर को एमडी से मुलाकात कर नियमित करने से सहित सात बिंदुओं का सौंपा था ज्ञापन
प्रतापगढ़। परिवहन निगम ने 2001 तक तैनात संविदा कर्मियों को नियमित करने की घोषणा की है। बोर्ड के फैसले की खबर डिपो में शनिवार को आते ही रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी खुशी से झूम उठे। कर्मचारियों ने डिपो में मौजूद प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय का मुंह मीठा कर संघर्ष के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बोर्ड के फैसले में निगम कर्मियों को पांच प्रतिशत डीए बढ़ाने और एचआरए बढ़ाकर दूना करने पर खुशी जताई।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सहित बड़ी संख्या कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल 22 दिसंबर को एमडी से मिलकर 20-20 वर्षों से तैनात संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग पूरी नहीं होने पर एक जनवरी से चक्का जाम करने की धमकी दी थी। शनिवार को बोर्ड के फैसले की खबर आते ही कर्मचारी खुशी से झूम उठे।
बोर्ड के फैसले के मुताबिक 2001 तक तैनात संविदा कर्मियों को नियमित करने, पांच प्रतिशत डीए बढ़ाने और एचआरए दूना करने पर खुशी जताई। संविदा कर्मियों को नियमित करने के फैसले से प्रयागराज मंडल के 43 कर्मचारियों की नौकरी पक्की हो गई है। शनिवार को डिपो में जश्न का माहौल था। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां साझा की। इस मौके पर शिव कुमार मिश्र, सुशील कुमार शर्मा, चंद्र कुमार सिंह, कैलाश सिंह, ओपी दूबे, नसीर अहमद, रामेश्वर शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।