Pratapgarh : फॉल्ट सही करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, सीएचसी में परिजनों ने किया हंगामा
गड़ौरी खुर्द गांव निवासी अजय पाल पुत्र राम अजोर पाल करीब तीन वर्ष पहले विद्युत विभाग में बतौर संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात हुआ था। रविवार को सुबह करीब नौ बजे नेवादा गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा था। इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइन मैन बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। मौके पर जेई और एसडीओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
गड़ौरी खुर्द गांव निवासी अजय पाल पुत्र राम अजोर पाल करीब तीन वर्ष पहले विद्युत विभाग में बतौर संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात हुआ था। रविवार को सुबह करीब नौ बजे नेवादा गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा था। इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उसकी शादी दो वर्ष पूर्व अर्चना के साथ हुई थी। उसे एक सात माह का बेटा है। बड़ा भाई संजय पाल गुजरात में गाड़ी चलाता है। पिता राम अजोर घर पर खेती करते हैं। मां शिवकुमारी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीएचसी से परिजन बिना विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के पहुंचे शव उठाने से इनकार कर दिया है। सीएचसी में कोतवाल आलोक कुमार के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।
लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। पर परिजन जब तक बिजली विभाग के उच्च अधिकारी नहीं आ जाते तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर तैयार नहीं हैं। तीन घंटे तक सीएचसी पट्टी में परिजनों ने हंगामा किया।