फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Contract lineman dies due to electric shock while correcting fault, family members create ruckus in CHC

Pratapgarh : फॉल्ट सही करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, सीएचसी में परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 04 Aug 2024 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 12:35 PM IST
सार

गड़ौरी खुर्द गांव निवासी अजय पाल पुत्र राम अजोर पाल करीब तीन वर्ष पहले विद्युत विभाग में बतौर संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात हुआ था। रविवार को सुबह करीब नौ बजे नेवादा गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा था। इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन
Contract lineman dies due to electric shock while correcting fault, family members create ruckus in CHC
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइन मैन बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। मौके पर जेई और एसडीओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन

 
गड़ौरी खुर्द गांव निवासी अजय पाल पुत्र राम अजोर पाल करीब तीन वर्ष पहले विद्युत विभाग में बतौर संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात हुआ था। रविवार को सुबह करीब नौ बजे नेवादा गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा था। इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Contract lineman dies due to electric shock while correcting fault, family members create ruckus in CHC
संविदा लाइनमैन की मौत के बाद सीएचसी में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

उसकी शादी दो वर्ष पूर्व अर्चना के साथ हुई थी। उसे एक सात माह का बेटा है। बड़ा भाई संजय पाल गुजरात में गाड़ी चलाता है। पिता राम अजोर घर पर खेती  करते हैं। मां शिवकुमारी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीएचसी से परिजन बिना विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के पहुंचे शव उठाने से इनकार कर दिया है। सीएचसी में कोतवाल आलोक कुमार के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। पर परिजन जब तक बिजली विभाग के उच्च अधिकारी नहीं आ जाते तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर तैयार नहीं  हैं। तीन घंटे तक सीएचसी पट्टी में परिजनों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed