फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   contestent student dies due to poisonous animal bite

जहरीले जंतु के काटने से प्रतियोगी छात्र की मौत

Thu, 25 Jun 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
contestent student dies due to poisonous animal bite
जहरीले जंतु के काटने से प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव का माहौल भी पूरी तरह गमगीन रहा।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी दीपेंद्र सरोज (25) पुत्र राहुल सरोज प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन में वह अपने घर आया था। मंगलवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। इस दौरान विषैले जंतु ने उसे काट लिया। करीब पांच घंटे तक उसे कोई असर नहीं हुआ। बाद में उसके शरीर में जलन होने लगी। तबियत खराब देख दीपेंद्र अपने साथी के साथ प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचा। वहां चिकित्सक ने उसे गैस बताकर घर भेज दिया। घर आने के बाद उसकी तबियत फिर बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे का शव देख माता-पिता रोते हुए बेसुध हंो जा रहे थे। उसकी कुछ दिनों पहले ही सगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed