{"_id":"63221ff9aac9bf632479b4da","slug":"construction-of-drug-warehouse-hanged-due-to-lack-of-budget-pratapgarh-news-ald3415857125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : बजट के अभाव में लटका ड्रग वेयर हाउस का निर्माण, इस साल किया जाना था हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : बजट के अभाव में लटका ड्रग वेयर हाउस का निर्माण, इस साल किया जाना था हैंडओवर
Thu, 15 Sep 2022 12:09 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:09 AM IST
सार
शहर से सटे शिवसत में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण बजट के अभाव में ठप हो गया है।बजट मिलने के बाद भवन तैयार करने में एक साल से अधिक का समय लगेगा।आवास विकास परिषद के अधिशाषी अभियंता इंद्रप्रकाश ने बताया शासन से बजट न मिलने के कारण काम रुका है।
विज्ञापन
रानीगंज के शिवसत गांव में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
शहर से सटे शिवसत में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण बजट के अभाव में ठप हो गया है। वर्ष 2019 में स्वीकृत हुए ड्रग वेयर हाउस के लिए शासन ने दस करोड़ 65 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था, लेकिन अभी तक सिर्फ एक करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। जिससे चलते कार्यदायी संस्था ने काम रोक दिया है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराने के लिए आवास विकास परिषद को जिम्मेदारी दी थी। निर्माण कराने के लिए जाह्नवी कांस्ट्रक्शन का चयन किया गया था। ठेकेदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद महज एक करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया।
विज्ञापन
धन न मिलने से अभी तक सिर्फ चहारदीवारी का निर्माण हो सका है। जबकि जुलाई 2022 में ही भवन तैयार कर विभाग को हैंडओवर किया जाना था। बजट मिलने के बाद भवन तैयार करने में एक साल से अधिक का समय लगेगा। आवास विकास परिषद के अधिशाषी अभियंता इंद्रप्रकाश ने बताया शासन से बजट न मिलने के कारण काम रुका है। मुख्य चिकित्साधिकारी को कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की गई है। इसके बनने से जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। दवाओं के स्टॉक का झंझट खत्म हो जाएगा। - जीएम शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन