फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Constable injured in accident dies; husband alleges she was denied leave for treatment.

Pratapgarh News: दुर्घटना में घायल सिपाही की मौत, पति का आरोप- इलाज के लिए नहीं मिली छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Constable injured in accident dies; husband alleges she was denied leave for treatment.
अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित मायके से ड्यूटी पर गईं घायल सिपाही केसरी वर्मा (30) की शनिवार की सुबह मौत हो गई। वह बस्ती के लालगंज थाने में तैनात थीं, उसी थाने में उनके पति नागेंद्र वर्मा भी सिपाही हैं। नागेंद्र का आरोप है कि पत्नी को इलाज के लिए छुट्टी नहीं दी गई। परिजनों ने भी ऐसा आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाई अमरजीत वर्मा ने बताया कि केसरी उसकी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वह 20 अगस्त को छुट्टी लेकर घर आई थी। रक्षाबंधन तक रुकने का मन था। एसपी दफ्तर से छुट्टी की अर्जी स्वीकार न होने के कारण वह परेशान थी। मजबूरी में उसे ड्यूटी पर लौटना पड़ा। 22 अगस्त को भतीजे अनुज के साथ बाइक से मां बेल्हा देवी धाम स्टेशन जा रही थी।
विज्ञापन

शुकुलपुर के पास सड़क पर कुत्ता आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। बुआ और भतीजा दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बहन को चार टांके लगे थे। मेडिकल कॉलेज में ही सीटी स्कैन हुआ। सिर पर चोट होने की वजह से चिकित्सकों ने आराम करने की भी सलाह दी थी। इसके बाद एसपी दफ्तर में फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी की अर्जी के साथ सीटी स्कैन रिपोर्ट भी भेजी, लेकिन छुट्टी देने से इन्कार कर दिया गया। तत्काल ड्यूटी पर लौटने को कहा गया। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण अमरजीत उन्हें साथ लेकर बस्ती गए। 28 अगस्त को फिर से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
नहीं बांध सकी राखी
घर की छोटी बहन होने के कारण वह परिवार की लाडली थीं। ड्यूटी की व्यस्तता के कारण वह मायके नहीं आ पाती थीं। इस बार की राखी परिवार के साथ मनाने का मन था।
दो साल पहले हुई थी शादी
केसरी वर्मा 2018 बैच की आरक्षी थीं और 18 दिसंबर 2025 से लालगंज थाने में तैनात थीं। दो साल पहले उनकी शादी अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के वनबीरपुर निवासी नागेंद्र वर्मा से हुई थी। नागेंद्र 2020 बैच के आरक्षी हैं।


बनकटी में किराये के मकान में रहते थे सिपाही दंपती

बस्ती। नागेंद्र और केसरी बनकटी कस्बे में किराये के मकान में रहते थे। केसरी की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस में परिजन और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। पत्नी की मौत से नागेंद्र बदहवास नजर आए और फूट-फूटकर रोते रहे। कहा कि बृहस्पतिवार पत्नी ने छुट्टी मांगी थी। उन्होंने एसपी कार्यालय के दो कर्मचारियों पर इलाज के लिए छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद
महिला सिपाही की शनिवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
-अनिल सिंह, सीओ रुधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed