{"_id":"5890d4dc4f1c1b313de820bb","slug":"connive-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
up election
- फोटो : कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर तैनात सीआरपीएफ का जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के दूसरे दिन पर्चा बिक्री का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। दो दिनों में नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। बाबागंज विधानसभा से मंगलवार को तीन प्रत्याशियों और कुंडा से दो प्रत्याशियों ने पर्चा लिया है। नामांकन स्थल दिन भर छावनी के रूप में तब्दील रहा। प्रवेश द्वार से बीएसएफ, सीआईएसएफ और झारखंड पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दूसरा दिन था। आरओ, एआरओ और नामांकन में लगे पुलिस कर्मियों की नजरें नेताओं को खोजती रहीं, मगर दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। मंगलवार को भी नामांकन पत्र खरीदने का सिलसिला जारी रहा। सदर और रानीगंज में सबसे अधिक 08-08, पट्टी में 06, कुंडा 02, बाबागंज में 03, विश्वनाथगंज 05, रामपुरखास 05 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। सोमवार को 32 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया था। इस प्रकार दो दिनों में नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। नामांकन स्थल पर इतना कड़ा पहरा किया गया है कि नामांकन पत्र लेने के लिए अंदर जाने वाले लोगों को सोचना पड़ता है। मंगलवार से बीएसएफ, सीआईएसएफ और झारखंड पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय और एएसपी पूर्वी स्वामी प्रसाद भ्रमणकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। कुंडा, रामपुर और बाबागंज विधानसभाओं के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को एनआईसी गेट और सदर, रानीगंज, पट्टी व विश्वनाथगंज सीट से नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को पुलिस लाइन गेट से प्रवेश दिया जा रहा है।