{"_id":"60f9b2648ebc3e385038152b","slug":"congressmen-protest-against-the-arrest-of-mla-mona-pratapgarh-news-ald311538466","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मोना की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कोतवाली गेट पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक मोना की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कोतवाली गेट पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली गेट पर सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते का?
- फोटो : PRATAPGARH
क्षेत्रीय विधायक व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की बृहस्पतिवार को लखनऊ में गिरफ्तारी की जानकारी होने पर उनके निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेसियों में आक्रोश पनप उठा। लालगंज स्थित विधायक मोना के कैंप कार्यालय पर इकट्ठा होकर कांग्रेसी नारेबाजी करने लगे।
मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल व कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ता विधायक मोना की लखनऊ में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाली गेट पर पहुंच गए। कांग्रेसियों ने विधायक की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाली गेट पर प्रदर्शन देख पुलिस मौकेे पर पहुंची और कांग्रेसियों को समझाकर शांत कराया।
इसके बाद कांग्रेसियों ने कैंप कार्यालय में बैठक कर सरकार पर हमला बोला। ब्लाक प्रमुख ई. अमित प्रताप सिंह पंकज व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने मोबाइल जासूसी कांड का विरोध जताने पर हुई गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक कदम बताया। संचालन अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा व संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, अनिल तिवारी, छोटेलाल सरोज, संतोष सिंह, मो. असलम, प्रभात श्रीवास्तव, पप्पू तिवारी, मनोज तिवारी, प्रीतेंद्र ओझा, भूपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड के रामपुर बावली में महासचिव रवींद्र मिश्र व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई कांग्रेसियों ने विधायक मोना की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन किया। उधर, सांगीपुर में ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, सुधाकर पांडेय, रामबोध शुक्ल, गुड्डू सिंह, अंशुमान तिवारी, ओम पांडेय, रिंकू परिहार, लल्लन सिंह आदि ने विधायक मोना की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए इसे सरकार का दमनात्मक कदम करार दिया।