फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congressmen honored families of freedom fighters

कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों किया सम्मानित

Wed, 12 Aug 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen honored families of freedom fighters
दहिलामऊ में आजादी मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को सम्मानित ? - फोटो : PRATAPGARH
उप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले के कांग्रेसियों ने आजादी मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े और शहीदों को सम्मान देने के क्रम में जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामराज शुक्ल के पुत्र पं. श्यामकिशोर शुक्ल, डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी के परिजन अनिल प्रताप त्रिपाठी, पं. रामनरेश शुक्ल के सुपुत्र रोहित शुक्ल, पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की पुत्रवधू ऊषा उपाध्याय, स्वर्गीय भगवती प्रसाद शुक्ल के पौत्र अनिल शुक्ल के आवास पर जाकर सभी को माला पहनाकर अंगवस्त्रम् एवं गांधीजी का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजादी की लड़ाई में जेल गए और अंग्रेजी हुकूमत का डंटकर मुकाबला किया। आज हम सब कांग्रेस जन उनको याद करते हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को आत्मसात करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लालजी त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य ,डॉ प्रशांत देव शुक्ल, विजय शंकर त्रिपाठी, विश्वास सिंह , यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्ययक्ष डा. नीरज त्रिपाठी, यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष त्रिपाठी, वेदान्त तिवारी, सुरेश मिश्र, मनोज पांडेय, श्याम शंकर तिवारी, सलीम उल्ला आदि मौजूद रहे।

रूपापुर में आजादी मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानि?

रूपापुर में आजादी मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानि?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed