फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congressmen demonstrated against inflation by running a signature campaign

डीजल, पेट्रोल की महंगाई पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

Wed, 14 Jul 2021 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation by running a signature campaign
डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर के गप्फार पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित हस्ताक्षर अभियान में शहर के कई संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लेकर अपना पूरा समर्थन दिया और हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अभियान में महिलाएं एवं नौजवान भी पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी एवं कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा कि जब से केेंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है, तब से लगातार पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांतदेव शुक्ला ने कहा कि महंगाई चरम पर है, डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि से खेती-किसानी सब खत्म हो गई है। आज किसान सड़कों पर बैठकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से डॉ. नीरज त्रिपाठी, करुण पांडेय, मोहनलाल, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्योति कुमार तिवारी, अजय सिंह, इंद्राकर मिश्रा, उत्सव भूषण पाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed