फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress's new district president said, BJP failed on the issue of inflation, employment and development

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बोले, महंगाई, रोजगार और विकास के मुद्दे पर भाजपा फेल

Mon, 05 Jul 2021 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Congress's new district president said, BJP failed on the issue of inflation, employment and development
कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा विकास, महंगाई, रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है। कांग्रेस अब गांव-गांव अभियान चलाकर जनता को इसकी हकीकत बताएगी। कहा कि कांग्रेस में अब गुटबाजी नहीं होगी, बल्कि सभी लोग साथ मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बाबागंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन होगा। रामपुरखास विधानसभा को विकास का मॉडल बताते हुए अन्य विधानसभाओं में उसी तर्ज पर विकास का वादा लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनके उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के व्यापारियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का भरोसा देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, कपिल द्विवेदी, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, प्रेम शंकर द्विवेदी, संजय पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed