फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress roared against inflation, took out procession with bullock cart and tonga

महंगाई के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, बैलगाड़ी और तांगा के साथ निकाला जुलूस

Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौराहे से बैलगाड़ी और तांगा के साथ जुलूस निकला।

विज्ञापन
Congress roared against inflation, took out procession with bullock cart and tonga
pratapgarh news : महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौराहे से बैलगाड़ी और तांगा के साथ जुलूस निकला। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से महंगाई आसमान छू रही है। महंगाई के कारण आम लोगों को जीवनयापन में दिक्कत आ रही है, लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी अगुवाई में पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने तांगा, बैलगाड़ी के साथ जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यालय से निकला जुलूस पुलिस लाइन, राजापाल टंकी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, पीडब्ल्यूडी, डीएम आवास के सामने से होते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचा।

विज्ञापन

Congress roared against inflation, took out procession with bullock cart and tonga
pratapgarh news : महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : प्रतापगढ़
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी जयकरन वर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी को शिखर तक पहुंचा दिया है। जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाने के लिए बाध्य हो गई है। युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सरकार को आम लोगों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, जमुना प्रसाद पांडेय, आफाक अहमद, मौलाना वहीद, राकेश सरोज, ज्योति कुमार तिवारी, रामलवट यादव, सरोज कश्यप, इंद्राकर मिश्रा, मकरंद शुक्ला, गोविंद मिश्रा, प्रेमशंकर द्विवेदी, संजय पांडेय, सुनील शुक्ला, रामरतन तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जुलूस के दौरान फिसलकर गिरे कार्यकर्ता का टूटा पैर
सोमवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ता आफाक अहमद का पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और उनका पैर टूट गया। दरअसल, कचहरी का चक्कर लगाकर जुलूस जब कार्यालय पहुंचा, तो बैलगाड़ी से उतरते समय कांग्रेस कार्यकर्ता अपना नियं त्रण खो बैठे। वह फिसलकर नीचे गिर गए और उनका पैर टूट गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed