फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress provoking farmers for agitation: Keshav Prasad

किसानों को आंदोलन के लिए भड़का रही कांग्रेस: केशव प्रसाद

Tue, 01 Dec 2020 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress provoking farmers for agitation: Keshav Prasad
कटरामेदनीगंज में सांसद संगमलाल गुप्ता के घर बेटी की शादी में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर? - फोटो : PRATAPGARH
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नए कृषि कानून का विरोध करने वाले किसानों को कांग्रेस भड़का रही है। खुद कानून का विरोध करने का साहस कांग्रेस में नहीं है। ऐसे में वह किसानों को आगे कर उनका अहित कर रही है। कांग्रेस जन्मजात किसान, गरीब, दलित, पिछड़ा विरोधी रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सांसद संगमलाल गुप्ता की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों के हित में नया कानून लाए हैं। इससे किसानों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

किसानों के हित में प्रधानमंत्री द्वारा उठाया गया कदम कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उसने किसानों को बरगलाकर आंदोलन के लिए तैयार किया है। किसान खुद आंदोलन करने नहीं पहुंचे हैं, बल्कि कांग्रेस ने सभी को भड़का कर आंदोलन के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस की तरह किसानों के हित में काम करना बंद कर दें तो कांग्रेस खामोश हो जाएगी। जल्द ही किसानों को भी केंद्र सरकार का नया कानून समझ में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नौ सीटों पर शिक्षक व स्नातक एमएलसी का चुनाव हो रहा है।
सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि रविवार को कड़ा धाम शीतला देवी की चरणों में पूजन-अर्चन का मौका मिला। सोमवार को प्रतापगढ़ में मां शीतला व गंगा मैया के दरबार में शीश झुकाने का मौका मिला है।
इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने शीतला देवी धाम का दर्शन पूजन किया। गंगा सरोवर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व चेयरमैन रामकिशोर साहू, विवेक उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, विवेकदत्त पाली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सांसद की बेटी को दिया आशीर्वाद
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कटरामेदनीगंज स्थित सांसद संगमलाल के आवास पर पहुंचकर उनकी बेटी पूनम को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने नवदंपति को अपना आशीष देते हुए मंगल कामना की।

स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे
सांसद संगमलाल गुप्ता के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह से ही माननीयों व अफसरों का जमघट लगा रहा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, रेखा वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कटरामेदनीगंज पहुंचकर नवदंपति को अपना आशीष प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed