{"_id":"64fc8c8034d43a5f710e1a8c","slug":"complainants-returned-disappointed-from-police-station-day-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-217170-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: थाना दिवस से मायूस लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: थाना दिवस से मायूस लौटे फरियादी
Sat, 09 Sep 2023 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Sep 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज के समाधान दिवस में एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
प्रतापगढ़। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अफसरों की टेबल पर शिकायतों का अंबार लगा रहा, लेकिन अधिकतर फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
रानीगंज संवाददाता के अनुसार थाने में आयोजित समाधान दिवस में कानूनगो और लेखपाल दोपहर 12 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। फिर मीटिंग का हवाला देकर चले गए। एसओ आदित्य कुमार सिंह ही समाधान दिवस के दौरान बैठे रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों के न रहने से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में 9 शिकायतें आईं। वहीं पूर्व में आयेाजित समाधान दिवस की 88 शिकायतें लंबित है। एसडीएम तनवीर अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी।
उधर, लीलापुर थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर एसओ सुभाष यादव मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान 11 शिकायतें आईं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया। थानाध्यक्ष ने लेखपालों व अधीनस्थ कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर करना सुनिश्चित करें।