फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Competitive student injured in accident dies during treatment

Pratapgarh News: हादसे में घायल प्रतियोगी छात्र की इलाज के दौरान मौत

Tue, 21 Nov 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Nov 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Competitive student injured in accident dies during treatment
सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार निवासी मुकुल वर्मा (22) प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दिवाली पर वह घर आया था। तीन दिन पहले पट्टी- मदाफरपुर मार्ग पर करैला व मंगरौरा बाजार के बीच बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मुकुल को परिजन मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई व एक बहन हैं। बेटे की मौत से मां बेहोश हैं।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत
कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला निवासी राकेश वर्मा (25) सोमवार की रात पैदल भृसुंडी गांव में नौटंकी देखने जा रहा था। नारायणनपुर चौराहे से कुछ आगे पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोहड़ौर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज लाते समय उसकी मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंची मां सावित्री देवी का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed