फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Competitive student dies due to collision with DJ

Pratapgarh News: डीजे की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की मौत

Mon, 22 Apr 2024 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Competitive student dies due to collision with DJ
मृतक अमर बहादुर यादव। फाइल फोटो
डीजे की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की मौत
विज्ञापन

- वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौटते समय नीमा हाल्ट के पास हुई घटना
फोटो-30
संवाद न्यूज एजेंसी
आसपुर देवसरा। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार की देर रात लौटते समय नीमा हाल्ट के करीब डीजे की टक्कर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अमर बहादुर की मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
आसपुर देवसरा के लबेदा निवासी अमर बहादुर यादव (27) रविवार को अपनी मौसी के लड़के की बरात में शामिल होने के लिए विनैका से नकहरा जौनपुर गया था। वहां से आधी रात वह बाइक से घर लौट रहा था। नीमा हाल्ट के पास ढकवा बाजार की तरफ जा रहे डीजे ने सामने से उसे टक्कर मार दी। जिससे अमर बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के पीछे से आ रहे बोलेरो सवार बरातियों ने डीजे चालक को पकड़ने की कोशिश, लेकिन वह अंधेरे में भाग निकला। घायल अमर बहादुर को उपचार के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमर बहादुर प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो दिन पूर्व ही वह मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। बड़े भाई राजेश यादव आसपुर देवसरा थाने में पीआरडी का जवान हैं। पिता देवी प्रसाद यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की डीजे थाने लाया गया है। राजेश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


--------------

बाइक मिस्त्री से चार हजार की छिनैती
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के कहैनिया निवासी कृष्ण गौतम पट्टी कोतवाली क्षेत्र के करैला बाजार में बाइक सर्विस का काम करता है। सोमवार को उसकी दुकान पर एक व्यक्ति अपनी बाइक की सर्विस कराने आया। बाइक सर्विस होने के बाद कृष्ण कुमार पट्टी आने के लिए किसी का इंतजार कर रहा था। आरोप है की बाइक सर्विस कराने वाला व्यक्ति उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर पट्टी के लिए निकला। पट्टी कस्बे के समीप पहुंचने पर उससे असलहा सटाकर चार हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

............



बाइक की टक्कर से महिला व चालक घायल

रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के मौलानी गांव में रिश्तेदारी आई सरसीखाम की रहने वाली सुरसती देवी को सोमवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे सुरसती व बाइक चालक बिबियाकरनपुर निवासी शनि घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed