फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Companions kept making videos and the student drowned in the river

साथी बनाते रहे वीडियो और नदी में डूब गया छात्र

Thu, 07 Oct 2021 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Companions kept making videos and the student drowned in the river
drown
कॉलेज से लौट रहा छात्र बकुलाही नदी में नहाने के दौरान डूब गया। उसके कुछ साथी नहाने के दौरान उसका वीडियो बना रहे थे। शोरशराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद शव मानधाता के शिवरा से खोज निकाला। मानधाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमेदीराय निवासी राजू हरिजन का बेटा शनि (16) कटरागुलाब सिंह क्षेत्र के जदवापुर स्थित एक कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह कॉलेज गया था। छुट्टी होने के बाद वह अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। जेठवारा के छतौना गांव के पास वह बकुलाही नदी में नहाने चला गया। उसके दोस्त नहाते समय उसका वीडियो बना रहे थे। अचानक गहरे में पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा।
विज्ञापन

यह देख बाहर मौजूद साथी शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, मगर तब तक वह डूब चुका था। ग्रामीण उसकी तलाश करने लगे। इस बीच परिवार के लोग भी आ गए। काफी मशक्कत के बाद उसका शव शिवरा में मिला। सूचना के बाद पहुंची जेठवारा व मानधाता पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। बाद में संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर मानधाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनि की मौत से गांव में मातम पसर गया।

drown death

drown death

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed