फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Communication plan being prepared to prevent disturbances in voting

मतदान में गड़बड़ी रोकने के लिए तैयार हो रहा कम्युनिकेशन प्लान

Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Communication plan being prepared to prevent disturbances in voting
चुनाव आयोग की तैयारियों पानी फेर रहे राजस्वकर्मी
विज्ञापन

एक ही मोबाइल नंबर कई गांवों में करा दिया है फीड, जांच के बाद खुल रही पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलखरनाथ धाम। विधानसभा चुनाव के दिन मतदान में गड़बड़ी रोकने के लिए चुनाव आयोग कम्युनिकेशन प्लान तैयार करा रहा है। प्रत्येक बूथ पर तीन संभ्रांत व्यक्तियों के मोबाइल नंबर आयोग को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राजस्वकर्मियों को दी गई है। लेकिन एक ही मोबाइल नंबर कई गांव के संभ्रांत नागरिकों के नाम से फीड किया जा रहा है।
मतदान में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रत्येक बूथों पर आसपास रहने वाले लोगों के मोबाइल नंबर आयोग को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसके लिए पट्टी तहसील में समस्त अमीनों को लगाया गया है। बूथों पर जाकर संभ्रांत लोगों के मोबाइल नंबर लेकर उसे आयोग की वेबसाइट पर फीड भी कराना है। पट्टी तहसील में कुल 423 बूथ हैं और सभी बूथों पर निगरानी के लिए तीन स्थानीय लोगों को लगाने के लिए उनका मोबाइल नंबर दिया जा रहा है। संभ्रांत नागरिकों के नामों की जांच के दौरान पता चला कि एक ही मोबाइल नंबर कई बूथों पर अंकित है। इसके संबंध में उप जिलाधिकारी पट्टी डीपी सिंह ने जब सूची देखी तो वह भी चौंक गए। चुनाव कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ करने लगे। संभ्रांत लोगों का नंबर फीड कराने वालों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

कांधरपुर बाजार में होगी हार्दिक पटेल की जनसभा
20 को निकलेगी शक्ति यात्रा, कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए तैयारियां को तेज कर दी हैं। 19 दिसंबर को मंगरौरा के कांधरपुर बाजार में हार्दिक पटेल की जनसभा और 20 दिसंबर को महिला शक्ति यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन पर जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं के बीच लड़की हूं, लड़ सकती हूूं अभियान शुरू किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 19 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में महिला घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही कांधरपुर बाजार में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की जनसभा होगी। 20 दिसंबर को सभी विधान सभा क्षेत्रों में महिलाएं शक्ति यात्रा निकालेंगी। जो न्यूनतम तीन किमी की होगी और यात्रा में शामिल महिलाओं के हाथ में लड़की हूं लड़ सकती हूं के स्लोगन वाले प्लेकार्ड होंगे। बैठक में मौजूद रणजीत सिंह सलूजा ने कहा कि सभी साथी तीनों कार्यक्रमों की सफलता के लिए पूरी मेहनत से लग जाएं। इस मौके पर वीके सिंह, नरसिंह प्रकाश मिश्र, कपिल द्विवेदी, नीरज तिवारी, वेदांत तिवारी, बीना रानी, हुश्नारा, सुषमा तिवारी, ज्योति तिवारी, प्रशांत सिंह प्रिंशु, मौलाना वाहिद, शिव शंकर भुर्जी, दिलीप गौतम, करुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ आज
मदाफरपुर। बाबा बच्चा साहू के ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेले का आगाज 19 दिसंबर से होगा। मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर मदाफरपुर बाजार में एगहन की पूर्णिमा से लगने वाला मेला 19,20,21 को होगा। अंग्रेजों के समय से यह मेला बाबा बच्चा साहू के नेतृत्व में लगता था। ग्रामीण लोग दैनिक उपयोग में आने वाले सामान मेले में खरीदते थे। इस समय मेले का आयोजन बाबा बच्चा साहू के नाती अरविंद जायसवाल की देखदेख में होता है।

19 को होगा सामूहिक विवाह
प्रतापगढ़। मौर्य बंधुत्व क्लब के बैनर तले आदर्श परिणय महापर्व सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 19 दिसंबर को होगा। प्रदेश अध्यक्ष राम अचल मौर्य ने बताया कि सामूहिक विवाह में नौ जोडे सात फेरे लेंगे। चिलबिला के मौर्या रिसार्ट में होने वाले सामूहिक विवाह के लिए रेलवे स्टेशन चिलबिला से बरात निकलेगी। बृहस्पतिवार को हुई तैयारी बैठक में राजकुमार मौर्य, रमाशंकर मौर्य, अजय मौर्य, अनिल मौर्य, दिनेश मौर्य, रामसजीवन मौर्य, जीतलाल मौर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed