फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cold diarrhea attack on children

बच्चों पर कोल्ड डायरिया का अटैक

Fri, 14 Dec 2018 12:11 AM IST
pratapgarhpratapgarh
pratapgarhpratapgarh Updated Fri, 14 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cold diarrhea attack on children
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 पिछले दो दिनों में अचानक बढ़ी ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड का असर तेज होने के कारण बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ बुखार की शिकायत है। गुरुवार को दर्जन भर बच्चों को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं 45 बच्चों का डाक्टरों ने ओपीडी में इलाज किया।  
विज्ञापन



बीते दो दिनों से ठंड का असर तेज हुआ है। इससे बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी हीरलाल के एक वर्षीय बेटे अनुज को उल्टी-दस्त होने लगी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उधर, पूरे अंती निवासी पार्थ पांडेय (13 माह) पुत्र प्रमेश्वर पांडेय, गोड़े निवासी ईशांत सिंह (3) पुत्र शिवकुमार, बेलखरी निवासी आयूष (1) पुत्र ईशान शुक्ल व ढेरहना निवासी सोहन (1) पुत्र राकेश समेत दर्जन भर बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को ठंड की चपेट में आने से 45 बीमार बच्चों का ओपीडी में इलाज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित शुक्ला का कहना है कि ठंड के दिनों में नवजात और मासूम बच्चों को लेकर कहीं सफर नहीं करना चाहिए। सुबह शाम ऊनी कपड़े पहनाएं। जरा सी भी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत नजदीक के डाक्टर को दिखाएं। दिन में बच्चों को धूप में रखें।  



जिला अस्पताल के रैन बसेरा में दिन तो दूर रात में भी ताला लटकता रहता है। ऐसे में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। खुले में अस्पताल का कचरा जलाकर तीमारदार ठंड से बचने का प्रयास करते दिखते हैं। इस मामले में सीएमएस योगेंद्र यति से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed