फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cold came from west air

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

Sun, 15 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
cold came from west air
शनिवार को बेल्हा देवी धाम में दिन में छाये रहे काले बादलों से मौसम में रही ठंडक। - फोटो : PRATAPGARH
पछुआ ने बढ़ाई गलन, कांपती रही धूप
विज्ञापन

शाम होते ही धधकने लगे अलाव, दिन में भी होता रहा ठंड का एहसास
प्रतापगढ़। शनिवार को पुरवा हवाओं को पछाडक़र पश्चिमी हवाओं ने दोपहर बाद वातावरण में अपनी पैठ मजबूत कर ली। इससे धूप खिल गई और मौसफ साफ हो गया, मगर ठंड व गलन के चलते धूप कांपती रही। धूप से लोगों को राहत नहीं मिली। लोग गलन व ठंड से बचाव के लिए स्वेटर व जैकेट में दिखे। शाम को ठंड में और भी इजाफा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.05 व न्यूनतम 15.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शनिवार को सुबह पुरवा हवाएं वातावरण में हावी रहीं। इससे आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ रही। ठंड का असर रहा। लोग रजाई से बाहर निकले तो मौसम का रुख देख परेशान रहे। मगर सुबह 11 बजे के बाद पछुआ हवाओं ने दस्तक दे दी। दोपहर बाद पश्चिमी हवाओं ने पुरवा को पछाडक़र वातावरण में अपनी पैठ मजबूत कर ली। इससे मौसम साफ हो गया। धूप निकल गई। बादल भी छंट गए। ठंड से कांप रहे लोगों को लगा कि अब राहत मिलेगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। पछुआ हवाओं ने गति तेज की तो गलन बढ़ गई। ठंड में इजाफा हो गया। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने धूप लेने की कोशिश की, मगर राहत नहीं मिली। बाजारों में मौसम साफ होने से चहल-पहल तो रही, मगर लोग ठंड से बचाव के लिए स्वेटर व जैकेट में नजर आए। इधर सूरज ढलने के बाद ठंड में तेजी से इजाफा होने लगा। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, भगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में शाम 7 बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से मौसम भले ही साफ हो जाएगा, मगर ठंड में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि कोहरा भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed