फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   co city

सीओ सिटी पर फायरिंग का मचा हल्ला

Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
co city
crime
सीओ सिटी के वाहन पर बाइक सवार बदमाशों के फायर करने का हल्ला मचा रहा। इससे पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। जो भी सुना वह दंग रह गया। लोग हकीकत जानने के लिए घटनास्थल की ओर भागे और कुछ फोन से जानकारी करते रहे। कुछ देर बाद तस्वीर साफ हो सकी कि फायरिंग नहीं बल्कि बदमाशों का पीछा कर रहे सीओ सिटी की बोलेरो पलट गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन की ओर बदमाशों का पीछा करने के दौरान पुलिस वाहन आता देख बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल लिया और हवा में लहराने लगा।

यह देख चालक ने स्पीड बढ़ा दी। सेवा योजन कार्यालय के पहले ही बाइक सवार बदमाश सगरा गांव की ओर निकली सड़क पर मुड़ गए। तभी सीओ सिटी की बोलेरो के सामने साइकिल सवार और रिक्शा आ गया। जिसे बचाने के फेर में चालक ने ब्रेक लगा दी। जिससे बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। पीछे आ रहे एएसपी व शहर कोतवाल भागकर बोलेरो के पास पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला। सीओ सिटी, चालक बृजेंद्र सिंह, गनर व साइकिल सवार घायल हो गए। सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हादसे की खबर पर अस्पताल में जुटी फोर्स
सीओ सिटी की बोलेरो पलटने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मकंद्रूगंज, सिविल लाइन व शहर के अन्य चौकी प्रभारी को अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज का प्रबंध कराने का निर्देश मिला। अस्पताल पहुंचकर पुलिसकर्मी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने में लगी रही लेकिन आधे घंटे बाद भी कोई अस्पताल नहीं पहुंचा। बाद में पता चला कि सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध दिखे। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान सीओ सिटी की बोलेरो साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू हो गई। तमंचा लहराने की बात पूरी तरह गलत है।

स्वामीनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी।

बाइक सवार युवक संदिग्ध लगे। जिनका पीछा करते समय साइकिल सवार सामने आ गया। जिसे बचाने के फेर में बोलेरो पलट गई। मामूली रूप से चोटें आईं हैं। तमंचा लहराने की बात निराधार है।
शशिशेखर दीक्षित, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed