{"_id":"1715d05e317112b026cda33438f4803d","slug":"cmo-and-six-officers-adverse-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ समेत छह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ समेत छह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र गांव में शनिवार को लगी चौपाल व निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों से नाराज डीएम अमृत त्रिपाठी ने सीएमओ सहित छह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। समग्र गांव मैनहा के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को देते हुए रिपोर्ट मांगी। सहायक अभियंता विद्युत के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही। घेंघा रोग से पीड़ित महिला की इलाज का निर्देश डॉक्टरों को दिया। डीएम शिवगढ़ ब्लाक के समग्र गांव मैनहाकलीपुर में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गहनता से सुना। समस्याओं का निस्तारण करने के बाद उन्होंने गांव का निरीक्षण भी किया। शौचालय की स्थिति बेहतर देख डीएम ने डीपीआरओ की सराहना की।
एक जमीन संबंधी मामले का अभिलेख लेकर न पहुंचने पर डीएम ने लेखपाल को हटाने के निर्देश दिए। विद्युतीकरण के कार्य से नाखुश डीएम ने सहायक अभियंता विद्युत के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। डीएम ने पाया कि शौचालयों के सत्यापन की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गलत रिपोर्ट दी है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले डॉ. बीआर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। धात्री व गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों में अंतर देख उनका गुस्सा और बढ़ गया। इन तमाम खामियों को देखते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी शिवगढ़, पशु चिकित्सा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। 18 रुपये में मिट्टी का तेल बेंचने वाले कोटेदार की दुकान को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम को दिए।