फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CM Yogi target on SP: name socialist, work terrorist

सीएम योगी का सपा पर निशाना :  नाम समाजवादी, काम आतंकवादी

Wed, 23 Feb 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 08:05 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। दंगा, कर्फ्यू, बवाल और भय पैदा करना ही सपाइयों का काम है। 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में सात सौ से अधिक दंगे हुए। इससे पहले बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। भाजपा के पांच साल के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
CM Yogi target on SP: name socialist, work terrorist
प्रतापगढ़ के पट्टी में सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पट्टी में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि नाम समाजवादी और काम आतंकवादी है।

विज्ञापन




सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। दंगा, कर्फ्यू, बवाल और भय पैदा करना ही सपाइयों का काम है। 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में सात सौ से अधिक दंगे हुए। इससे पहले बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। भाजपा के पांच साल के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में जहां कर्फ्यू लगते थे, आज वहां शान से कांवड़ यात्रा निकल रही है। जहां बमबाजी होती थी, वहां हर-हर बम-बम का नारा गूंजता है। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2012 में बबुआ की सरकार ने पहला फैसला अयोध्या में रामजन्म भूमि पर हमले के आरोपी आतंकवादियों पर से केस वापस लेने का किया था। काशी के संकट मोचन मंदिर पर हुआ हमला हम बर्दाश्त करते हैं।

CM Yogi target on SP: name socialist, work terrorist
प्रतापगढ़ के पट्टी में जनता का अभिवादन स्वीकार करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज

बम ब्लास्ट का आरोपी है सपा का प्रचारक

कचहरी पर हमला हुआ। दर्जनों अधिवक्ता मारे गए। गोरखपुर, कानपुर, बिजनौर में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए। रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ। सपा ने आतंकवादियों के केस वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया। अभी हाल ही में अहमदाबाद में हुए आतंकी हमले में 36 निर्दोष लोगों के मारे जाने के मामले में वहां की कोर्ट ने 38 आतंकवादियों को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनमें नौ उत्तरप्रदेश से हैं।




सात आजमगढ़ से हैं। इनमें से एक आरोपी का परिवार समाजवादी पार्टी का प्रचारक है। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहला फैसला किसानों की कर्जमाफी का लिया गया था। पूरे प्रदेश में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। दूसरा फैसला बेटियों की सुरक्षा का था और तीसरा फैसला था कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और किसानों की फसल भी नष्ट नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed