{"_id":"5d7401c88ebc3e0178340910","slug":"cm-ate-in-pratapgarh-pratapgarh-news-ald25428464","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौकी की खाई सब्जी, रसमलाई का स्वाद भी लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौकी की खाई सब्जी, रसमलाई का स्वाद भी लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौकी की सब्जी खाई, रसमलाई का भी लिया स्वाद
पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने किया भोजन
मंत्री व विधायक भी रहे साथ, सवा सौ लोगों के खाने का था प्रबंध
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा के बाद पुलिस लाइन गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां अपने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी के कुछ खास नेताओं के साथ भोजन किया। लौकी की सब्जी शौक से खाने के साथ ही सीएम ने रसमलाई का भी स्वाद लिया। रविवार सुबह से ही खाद्य एवं रसद विभाग सीएम के खाने के इंतजाम में भागदौड़ कर रहा था। सीएम के लिए बनाए गए भोजन की पहले खाद्य विभाग व बाद में सुरक्षाकर्मियों ने जांच की।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री व दूसरे मेहमानों के लिए खाने का प्रबंध किया गया था। करीब सवा सौ लोगों के खाने का प्रबंध जिला पूर्ति विभाग द्वारा किया गया था। सीएम के खाने में लौकी की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, परवल की सूखी सब्जी, सलाद, रसमलाई और पीने के लिए हिमालया का पानी मंगाया गया था। पुलिस लाइन के फालोवर सुबह से ही खाने के इंतजाम में जुटे थे। जनसभा समाप्त होने के बाद सीएम का काफिला पुलिस लाइन गेस्ट हाउस पहुंचा। सीएम के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी के अलावा सांसद संगमलाल, सांसद विनोद सोनकर, विधायक धीरज ओझा समेत पार्टी के सीनियर नेताओं ने भोजन किया। एक साथ 25 लोगों ने भोजन किया। सीएम को लौकी व परवल की सब्जी खासी भाई। खाने के बाद रसमलाई का स्वाद लिया। इस दौरान दूसरे नेताओं से जिले के माहौल को लेकर चर्चा भी हुई। हालांकि उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों को लेकर मचे घमासान पर सीएम मुस्कराते रहे।
सीएम के आगमन को लेकर कोतवाली में भी थी तैयारी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर कोतवाली का निरीक्षण भी कर सकते हैं। ऐसी संभावना को देखते हुए सुबह से कोतवाली की साफ-सफाई और कमियों को छिपाने के लिए पर्दो का प्रयोग किया गया था। इधर उधर खड़ी बाइकों को एक कतार में खड़ा किया गया था। कार्यालय से लेकर परिवार को लकदक करने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया गया था। वहीं सदर तहसील में कोई भी व्यवस्था देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से भिड़े नेताजी
पुलिस लाइन के भीतर वाहन लेकर हेलीपैड तक जाने की जिद पर भाजपा के एक नेता पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। वे अपनी कार लेकर भीतर जाने की जिद कर रहे थे लेकिन भीतर सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस अफसरों ने नेताओं के वाहनों को बाहर ही खड़ा करने का निर्देश दिया था। हालांकि बाद में बैरियर से भीतर कार खड़ी कराई गई। जिसके बाद वह पुलिसकर्मियों पर तिलमिलाते हुए कार से उतरकर हेलीपैड की ओर रवाना हुए।
सीएम का स्वागत व विदा करने वाले भाजपा नेताओं की पहले बन गई थी सूची
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए 25 भाजपा नेताओं को अनुमति दी गई थी। जिसमे सांसद व विधायक के अलावा पार्टी व हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारी शामिल थे। सीएम से 21 कोर कमेटी के सदस्यों ने सई काम्पलेक्स में बातचीत की। बाद में 25 भाजपा नेताओं ने सीएम को विदा करने के लिए पहुंचे। सभी का नाम बैरियर पर चेक करने के बाद लोगों को भीतर भेजा जाता रहा। इसे लेकर पुलिस लाइन के मुख्य गेट से लेकर भीतर हेलीपैड पर जाने वाले गेट पर आपाधापी का माहौल रहा। हर कोई सीएम का स्वागत करने के लिए प्रयासरत दिखा, हालांकि बहुत से लोगों को पहले से ही लिस्ट बनने के कारण निराशा हाथ ही लगी।