फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cloudy due to interference of westerly winds, increased temperature

पछुआ हवाओं की दखल, छटे बादल, बढ़ा तापमान

Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cloudy due to interference of westerly winds, increased temperature
temperature
तीन दिन से आसमान में पैठ जमाए बादल रविवार को पछुआ हवाओं के चलने से छट गए। इससे आसमान साफ हो गया। सुबह से ही पछुआ हवाओं के बीच दिनभर धूप खिली रही। इससे तापमान में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

मौसम साफ देख किसानों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था। पुरवा हवाएं भी हावी रहीं। इससे बीच- बीच में मौसम का मिजाज बदलता रहा। ठंडी हवाओं के बीच रुक-रुक कर बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहा। रातभर बादल रिमझिम बरसात करते रहे। इससे ठंड में तेजी से इजाफा हो गया। वहीं बारिश के चलते आलू, चना, मटर, सरसों व गेहूं की फसलों पर संकट के बादल दिखने लगे। किसानों को फसलों की चिंता सताने रही थी। बारिश से जगह-जगह गेहूं की फसल खेतों में लेट गईं थी।
सरसों, चना व मटर की फसलें भी प्रभावित हुईं। बारिश व पुरवा हवाओं को देख किसानों की बेचैनी बढ़ गई थी। मगर रविवार को पछुआ हवाओं के चलते से किसानों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही पछुआ हवाएं सक्रिय रहीं। इससे मौसम साफ हो गया। सुबह 9 बजे के बाद धूप खिल गई। दोपहर बाद धूप तेज हो गई। इससे तापमान में भी इजाफा हुआ।
दिनभर पछुआ रफ्तार भरती रही। मौसम साफ होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं बाजारों में भी शनिवार की अपेक्षा खासी चहल-पहल रही। खरीदारी को लेकर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं से मौसम साफ हो गया है। हालांकि अभी भी आसमान में बादल हैं, मगर पछुआ हवाएं अभी भी पकड़ बनाए हुए हैं। इससे बारिश की आशंका कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed