फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clouds swirl throughout the day

भोर में कोहरा, दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़

Mon, 24 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
clouds swirl throughout the day
रविवार को सुबह पड़ा कोहरा। - फोटो : PRATAPGARH
आसमान डेरा जमाए बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पखवारे भर बाद रविवार को भोर में वातावरण में कोहरे का असर दिखा। ठंड में भी इजाफा हुआ। हालांकि सुबह 10 के बाद कोहरा छट गया।
विज्ञापन

मगर दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जनवरी माह में अंतिम चरण तक कोहरा पड़ा। ठंड का कहर भी जारी रहा। अलाव के सहारे लोग दिन बीता रहे थे। मगर फरवरी माह से मौसम साफ हो गया था। धूप खिलने लगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल गईं। धूप खिलने से तापमान मेें भी तेजी से इजाफा हुआ।
विज्ञापन

पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ था। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मगर बीते 18 फरवरी से पुरवा हवाओं ने अपना प्रभाव मजबूत कर लिया।
इससे आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ तेज हो गई। दो दिन बूंदाबांदी व रिमझिम बरसात भी हुई। इससे तापमान लुढ़क गया। रविवार को भोर में वातावरण में कोहरे का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लोग उठे तो वातावरण में कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छट गया। मौसम साफ हो गया। थोड़ी देर के लिए धूप खिली, मगर फिर से पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ा और आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। हालांकि बाजारों में चहल-पहल बनी रही।

शहर के बाबागंज, भगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट में दिनभर चहल-पहल रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदला है। अधिकतम तापमान 27.0 व न्यूतनम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed