फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clerk suspended, letter sent to government for suspension of BDO

लिपिक निलंबित, बीडीओ के निलंबन को शासन को भेजा पत्र

Fri, 04 Jan 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Clerk suspended, letter sent to government for suspension of BDO
भारतीय करंसी
 जिले के शिवगढ़ और गौरा ब्लाकों में 30.87 लाख रुपये के घपले में आरोपी वरिष्ठ लिपिक उमेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया है, जबकि गौरा ब्लाक में तैनात लेखाकार भोलानाथ के निलंबन के लिए निदेशक को पत्र लिखा गया है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विकास शुक्ला के निलंबन के लिए शासन को पत्र पहले ही भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


जिले के गौरा और शिवगढ़ ब्लाकों में 294 शौचालयों के निर्माण के लिए मिले 30.87 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसने लगा है। बीडीओ विकास शुक्ला को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया हैञ वहीं शिवगढ़ ब्लाक में लेखाकार बनकर डोगल लगाने वाले वरिष्ठ लिपिक उमेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरा में तैनात लेखाकार भोलानाथ पर निलंबित करने के लिए निदेशक को पत्र लिखा गया है। प्रभारी सीडीओ और डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि एफआईआर होने के बाद निलंबन निश्चित होता है। अगर निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तो कार्रवाई अधूरी रह जाती है। विभागीय जांच में बीडीओ विकास शुक्ला से 15.43 लाख, उमेश पांडेय से 3,78,000 और भोलानाथ से 11,65,500 रुपये रिकवरी का आदेश पहले ही जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed