फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clerk suspended for tampering with transfer files

Pratapgarh News: नामांतरण की पत्रावलियों में हेरफेर पर लिपिक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Clerk suspended for tampering with transfer files
नामांतरण की पत्रावलियों में हेरफेर करने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने लिपिक को निलंबित कर दिया। जांच कार्रवाई पूरी करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अधिशासी अधिकारी की कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

शहर के अजीत नगर निवासी प्रशांत सिंह नगर पालिका में लिपिक पद पर कार्यरत थे। नामांतरण पत्रावलियों में नाम में हेरफेर करने की जानकारी अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार को हुई। प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने लिपिक प्रशांत सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबित लिपिक पर दूसरे कार्यों को ठीक ढंग से निर्वहन न करने का आरोप है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई निलंबन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा रहा। हाल ही में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने भी नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर सुधार का निर्देश दिए थे। निलंबित लिपिक के खिलाफ विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जेई एसपी सिंह, योगेंद्र सिंह और आरआई राजेश बिंद आरोपों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed