Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cleaning of drains is incomplete, waterlogging will occur during rain

Pratapgarh News: नालों की सफाई अधूरी, बरसात में होगा जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains is incomplete, waterlogging will occur during rain
शहर में बने 46 किमी नालाें और नालियों की सफाई में खानापूरी की जा रही है। नालों की सफाई के चल रहे अभियान के बीच भी नाले व नालियां सिल्ट से पटे नजर आ रहे हैं। इनमें ऊपर तक पानी, गंदगी नजर आ रही है। इससे बरसात के मौसम में मोहल्लों में जलभराव की आशंका से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका का दावा है कि शहर के 80 फीसदी नाले और नालियों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। बरसात के पहले शतप्रतिशत सफाई करा दी जाएगी। नगर पालिका की तीन जेसीबी और 50 कर्मचारी केवल नालों के सिल्ट की सफाई कर रहे हैं। शहर के आंबेडकर चौराहे से लेकर मीराभवन तक बने नाले में गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

अष्टभुजानगर में भी जलभराव की समस्या का सामना अभी से ही लोगों को करना पड़ रहा है। इसके अलावा भंगवा चुंगी, स्टेशन रोड, रूपापुर, बलीपुर, खुशखुशवापुर, टक्करगंज, महुली, धर्मशाला वार्ड में भी नाला सफाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। किसी भी नाले की तलीझार सफाई नहीं की गई है। यहां तक की शहर के सबसे बड़े नाले सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, केपी कॉलेज, आजाद नगर से सदर बाजार तक, अजीत नगर, पड़ाव वार्ड के नाले की भी सफाई ठीक से नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भी बदतर स्थिति तहसील वार्ड, विवेक नगर, बलीपुर वार्ड, पूर्वी सहोदरपुर में बने नालों की है। यहां तो पानी नालियों से ऊपर बह रहा है। सफाई के नाम पर खानापूरी की वजह से यह नाला भी सिल्ट से पटा है।
इस बार प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर बन रहा नाला भी शहरियों की मुसीबत बढ़ाएगा। जोगापुर से लेकर सोनावां तक दोनों छोर पर नाले का निर्माण चल रहा है। मानसून के पहले निर्माण पूरा नहीं होगा। इससे शहर का पानी निकलने में दिक्कत होगी। बरसात का पानी न निकलने से शहर के 30 फीसदी नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।

गर्मी में घरों के बगल और रास्तों में भरा है गंदा पानी
शहर के दहिलामऊ दक्षिणी व अष्टभुजानगर में रहने वाले लोगों को गर्मी में ही जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का पानी निकलने वाले स्थान पर मकान बन गए हैं। जिससे लोगों के घरों का गंदा पानी भी रुका हुआ है। यहां तो आलम यह है कि बरसात के समय लोगों के घरों में पानी भर जाता है। खास बात इसे नगर पालिका भी नही निकलवा पाती। इस समस्या को लेकर लगातार नागरिक शिकायत कर रहे हैं।


रूपापुर में भी जलभराव की समस्या
शहर के विस्तारित क्षेत्र रूपापुर में भी जलभराव की समस्या आएगी। इस मोहल्ले में बनी अधिकांश नालियां और नाले चोक हैं। विकास भवन से चंद कदम की दूरी पर रास्ते के बीच में पानी भरा है। लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। जब अभी यह आलम है तो बरसात में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।


नालों की 80 फीसदी सफाई हो गई है। बरसात के पहले सभी नाले और नालियों की सफाई करा दी जाएगी। नाले व नालियों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही दोबारा सफाई होगी, ताकि बरसात में जलभराव न हो।
राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका


एक नजर नगर पालिका पर
वार्ड -25
आबादी- 1.22 लाख
नाला व नाली की लंबाई- 46 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed