{"_id":"698f60fcd5dc9ad7690d5de1","slug":"clashes-with-the-municipal-team-that-arrived-to-remove-encroachments-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-159584-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम से झड़प
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम की व्यापारियों से झड़प हो गई। विरोध के बावजूद नगर पालिका का बुलडोजर अतिक्रमण पर गरजता रहा। इससे व्यापारियों में खलबली मची रही।
डीएम ने शहर से अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया है। शुक्रवार को जेसीबी लेकर सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, नायब तहसीलदार चंदन राणा भरत चौक पहुंचे। दो होटल सहित कुल 11 दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को नगर पालिका टीम ने जब्त किया। कार्रवाई से नाराज व्यापारी अफसरों से बहस करने लगे। विरोध के बावजूद नगर पालिका टीम की कार्रवाई जारी रही।
17 हजार रुपये जुर्माना देने के बाद जब्त किए गए सामान व्यापारियों को लौटाए गए। भरत चौक से एसबीआई बैंक मुख्य शाखा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के डर से अतिक्रमण करने वाले ठेला दुकानदार भाग निकले। पालिका टीम ने मेडिकल कॉलेज के आसपास ठेला न लगाने का निर्देश दिया। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान नियमित चलेगा।