फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   city will change after 25 years

25 साल बाद बदलेगा शहर

Sun, 28 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
city will change after 25 years
पच्चीस साल बाद बदलेगा अपना बेल्हा
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल होंगे आसपास के 22 गांव, 1.40 लाख हो जाएगी आबादी
बढ़ जाएगा शहर का दायरा, केंद्र सरकार की कई योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पच्चीस साल बाद अपना बेल्हा बदलने जा रहा है। सीमा विस्तार से शहर की सूरत और सीरत दोनों बदलेगी। आसपास के 22 गांव नगर पालिका की सीमा में शामिल होंगे। शासन द्वारा नगर पालिका परिषद बेल्हा के सीमा विस्तार को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद यह तय हो गया है। सीमा विस्तार होने के बाद शहर की आबादी एक लाख चालीस हजार हो जाएगी। इससे शहर को केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
नगर पालिका परिषद में वर्ष 1988 में कुल 18 वार्ड थे। वर्ष 1994 में शासन ने 74 नगरीय संशोधन योजना के तहत शहर का दायरा बढ़ाया। तब 18 वार्ड से बढ़कर नगर पालिका में 25 वार्ड हो गए। शहर के पूर्वी छोर पर बसे पूर्वी सहोदरपुर, अचलपुर व पटखौली को भी नगर पालिका में शामिल कर लिया गया था। इसके बाद से शहर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही थी। गांव से आने वाले लोग भी शहरी क्षेत्र में मकान बनाकर रहने लगे। बसपा सरकार में नगर पालिका के सीमा विस्तार की कवायद शुरू हुई, लेकिन बात नहीं बनी। अखिलेश सरकार में भी शासन नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए बराबर प्रयासरत रहा, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। कभी बोर्ड की बैठक में हुए प्रस्ताव को लेकर विवाद हुआ तो कभी तहसील से प्रस्तावित नक्शा ही गायब हो जाता रहा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नगर पालिका के सीमा विस्तार की कवायद फिर जोर पकड़ने लगी। प्रदेश की योगी सरकार ने नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। बोर्ड की बैठक में फिर से प्रस्ताव पास कराकर शासन को भेजा गया। इसके बाद नगर पालिका और राजस्व विभाग की मशक्कत के बाद सीमा विस्तार का खाका तैयार हो सका। शहर के आसपास के 22 गांवों को आंशिक और पूर्ण रूप से नगर पालिका की सीमा में शामिल कर लिया गया। शासन ने नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए अधिसूचना जारी करते हुए 15 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी हैं। ताकि आपत्तियों का निस्तारण करते हुए नगर पालिका का दायरा बढ़ाने की कवायद को पूरा किया जा सके। सीमा विस्तार के बाद शहर की आबादी 1.40 लाख हो जाएगी। जिसके बाद केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभी शहरियों को मिलेगा।
विज्ञापन

अमृत योजना का मिलेगा लाभ, बनेंगी सड़कें, खारे पानी से मिलेगी निजात
नगर पालिका परिषद बेल्हा की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से 76750 थी। अब 22 गांव शामिल होने के बाद आबादी लगभग 1.40 लाख पहुंच जाएगी। नगर पालिका की आबादी एक लाख पार होने के बाद पालिका को ए श्रेणी में शामिल कर लिया जाता है। जिसके बाद केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ शहरियों को मिलने लगता है। सीमा विस्तार होते ही अमृत योजना का लाभ मिलेगा। जिससे सड़क , मीठा पानी, पार्क, सीवरेज सिस्टम समेत पेयजल की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास के लिए मिलेंगे ढाई लाख
सरकार की ओर से गांवों में पात्र लोगों को प्रधानमत्री आवास के लिए 1.20 लाख रुपये मिलते हैं। इन गांवों के शहर में शामिल हो जाने के बाद सभी को नगरीय क्षेत्र में होने का लाभ मिलेगा। सभी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये मिलेंगे।

वर्जन-----
25 साल बाद नगर पालिका सीमा विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। सीमा विस्तार होने के बाद केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ शहरियों को मिलने जा रहा है।
प्रेमलता सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed