{"_id":"5e39bdff8ebc3ee60059c274","slug":"city-square-will-glow-in-the-night-pratapgarh-news-ald267565018","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में जगमगाएंगे शहर के चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में जगमगाएंगे शहर के चौराहे
विज्ञापन
City square will glow in the night
- फोटो : PRATAPGARH
जल्द ही शहर के चौराहे व तिराहे रात में वीरान नजर नहीं आएंगे। आकर्षक रंगीन लाइटों की चकाचौंध से चौराहा जगमगाएगा। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। दो माह के भीतर चौराहों को रोशनी से जगमग करने की शर्त रखी गई है।
शहर के चौराहों व तिराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। पहले प्रतिमाएं खुली थी लेकिन कुछ दिनों पहले नगर पालिका ने सभी प्रतिमाओं के ऊपर छत बनाने का काम प्रारंभ कर दिया। इन चौराहों व तिराहों पर अभी तक अंधेरा रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। नगर पालिका ने नगरीय क्षेत्र के अव्यवस्थित चौराहों के साथ ही चिलबिला चौराहा, सदर मोड़, निर्मल तिराहा, स्टेशन तिराहा, भंगवाचुंगी, शिवाजी पार्क, अंबेडकर चौराहा, कोषागार चौराहा, चंद्रशेखर पार्क और टंडन तिराहा पर 40 लाख रुपये की कीमत से आकर्षक रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी।
चौराहों को जगमग करने के लिए नगर पालिका की ओर से निविदा आमंत्रित किया गया है। दो माह के भीतर कार्यदायी संस्था को चौराहों व तिराहों को रोशन करना होगा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी, ताकि शाम होते ही चौराहों पर लगाई गई लाइटें जलने लगें और सुबह होते ही बुझ जाएं। जल्द ही शहर का लुक बदला-बदला नजर आएगा।
विज्ञापन
चौक घंटाघर रोशनी से होगी जगमग
चौक घंटाघर को भी रोशनी से जगमग करने की तैयारी है। ऐतिहासिक चौक घंटाघर पर करीब 10 लाख की लागत से आकर्षक बिजली की लाइटें लगाई जाएंगी। ताकि वह शहर की पहचान बन सके।
हादीहाल का होगा सौंदर्यीकरण
नगर पालिका करीब 40 लाख रुपये की लागत से हादीहाल का सौंदर्यीकरण कराएगा। हादीहाल में लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। शहीद उद्यान पार्क के तालाब में टाइल्स एवं सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा। ताकि तालाब में पानी की कमी न हो सके।