{"_id":"5ffca1898ebc3e2e2f194a36","slug":"city-kotwal-falls-for-not-disclosing-robbery-pratapgarh-news-ald2964660127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का खुलासा न करने पर शहर कोतवाल पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती का खुलासा न करने पर शहर कोतवाल पर गिरी गाज
विज्ञापन
शहर की श्याम बिहारी गली स्थित सराफा मार्केट में 90 लाख रुपये के जेवरात की डकैती का खुलासा न करने पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने नगर कोतवाल विपिन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि घटना के समय चंद कदम की दूरी पर मौजूद बीट सिपाही, चौकी प्रभारी व स्वाट टीम को अभयदान मिल गया। पट्टी में सराफ की हत्या कर लूट की गुत्थी सुलझाने में नाकाम कोतवाल पर अफसर मेहरबान हैं।
मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सराफा मार्केट में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने सुरेश सोनी की दुकान में डाका डाला। असलहे के बल पर बदमाश 90 लाख रुपये के आभूषण, मोबाइल व दस हजार रुपये लूटकर भागने में कामयाब रहे।
घटना के समय कुछ ही दूरी पर स्वाट टीम, बीट के सिपाही और मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी मौजूद रहे। सभी के सामने से बदमाश भाग निकले मगर इन लोगों को भनक नहीं लगी। घटना का खुलासा न होने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने नगर कोतवाल विपिन सिंह को लाइन हाजिर का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर 9 जनवरी की शाम घर जा रहे सराफ अहमद की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश लाखों रुपये के जेवरात व आभूषण लूटकर भाग निकले थे। देर रात घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी प्रेमप्रकाश ने घटना का खुलासा करने के लिए पट्टी कोतवाल नरेंद्र सिंह को तीन दिन की मोहलत दी थी। समय पूरा होने के बाद भी पुलिस अफसर पट्टी कोतवाल पर मेहरबान हैं। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मी हैरत में हैं।
डकैती करने वाले संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन गुजरात में मिली
शहर के श्याम बिहारी गली में 90 लाख की डकैती डालने वाले संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन अब गुजरात में मिल रही है। अभी तक छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि शहर से निकलने के बाद बदमाशों ने कपड़े बदल दिए और बाइक भी छोड़ दी। पुलिस उनकी मदद करने वालों की तलाश में जुट गई है। एसटीएफ प्रयागराज की टीम भी लगातार खोजबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के सराफा मार्केट में 7 जनवरी को बेखौफ बदमाशों ने डाका डालकर सुरेश सोनी 90 लाख रुपये के आभूषण लूटकर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस खुलासे के लिए भागदौड़ करती रही। प्रयागराज एसटीएफ की टीम भी घटना के बाद से ही जिले में डेरा डाल रखा है।
पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार डकैती करने वाले संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन अब गुजरात में मिल रही है। जो घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद भाग निकले। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सुरक्षित स्थान पर रुककर कपड़े बदले और बाइक छोड़ दी। इसके बाद सभी अकेले ही अपने ठिकाने की ओर भागे हैं।
संदिग्ध बदमाशों के बाहर भाग जाने के बाद अब पुलिस उनकी मदद करने वालों की तलाश कर रही है। पुराने शातिर लुटेरों व उनके करीबियों की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पुराने बदमाशों ने नए लड़कों से वारदात कराई है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का अनावरण होगा।