फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cime in nawabganj and fatanpur thana area

पड़ोसी ने विवाहिता, युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 09 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
cime in nawabganj and fatanpur thana area
अपराध्‍ा
घर में अकेली देख विवाहिता से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। आरोप की जांच के लिए सीओ कुंडा संग एसओ नवाबगंज भी पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ बारात देखने जा रही एक किशोरी से युवक ने दुराचार किया।
विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता का पति कामकाज के लिए परदेश में रहता है। तीन जुलाई को विवाहिता घर में अकेले थी। परिवार के लोग बाहर गए थे। उसका आरोप है कि पड़ोस का विनोद पुत्र छोटेलाल उसके घर में घुस गया। उसने उसके साथ दुराचार किया। विरोध के दौरान पिटाई भी की। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद घटना की जानकारी पति को दी। परदेश में रहने वाला पति 7 जुलाई की रात घर आया। उसने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विनोद की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगा। वहीं आरोप की जांच करने सीओ कुंडा वीके श्रीवास्तव व एसओ नवाबगंज गांव पहुंचे। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मेडिकल के लिए विवाहिता को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात बारात आई थी। पड़ोस की एक किशोरी बारात देखने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में पड़ोस के युवक उसे तालाब के पास ले गया। लड़की के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद किशोरी के साथ दुराचार किया। वह किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो किशोरी का पता नहीं चला। सुबह तालाब के पास किशोरी अचेत मिली। परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि सुबह किशोरी के पिता ने उसके गायब होने की सूचना दी थी। यदि उसके साथ दुराचार हुआ है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed