फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   chouki prabhari ko koochalene ka hua tha prayas

चौकी प्रभारी को सफारी से कुचलने का हुआ था प्रयास

Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के गोपालापुर परशुरामपुर से पकड़े गए संदिग्ध लोगों ने भुपियामऊ चौकी प्रभारी को कुचलने का प्रयास किया था। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ था। पुलिस ने पांच लोगों का चालान भेज दिया है। तीन फरार लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बरामद सफारी व कार को पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार दोपहर को सीओ सिटी अंजनी राय ने बिना नंबर की सफारी का पीछा कर लिया था। गोपालापुर परशुरामपुर में सफारी छोड़कर तीन लोग भाग निकले। पांच लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया था। शहर कोतवाल का दावा है कि पीछा करने के दौरान भुपियामऊ चौकी प्रभारी अनिल पांडेय सफारी को रोकने का प्रयास किया तो चालक उन्हें कुचलने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव की तहरीर पर शुभम चौहान, सुनील निवासी पूरे पितई, संजय जायसवाल स्टेशन रोड पश्चिमी सहोदरपुर, राजेश सिंह निवासी मतुई नमकशायर, दिग्विजय सिंह निवासी रूपापुर, रिंकू सोनी व सत्यदेव निवासी जोगापुर, सर्वेश सिंह निवासी गोपालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के बाद फरार सुनील, सत्यदेव और सर्वेश की तलाश कर रही है। कोतवाल का कहना है कि बिना नंबर की सफारी सर्वेश सिंह की है। पकडे़े गए लोगों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed