{"_id":"63710cae38ca69329815fde3","slug":"child-hanged-while-playing-death-of-only-son-created-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : खेलते-खेलते फांसी के फंदे पर झूल गया बालक, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : खेलते-खेलते फांसी के फंदे पर झूल गया बालक, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
Sun, 13 Nov 2022 08:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:56 PM IST
सार
पूरे बंशी निवासी ललित नारायण मिश्रा का इकलौता बेटा नैतिक मिश्रा (9) शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। नैतिक की मां मालती पुराने मकान में किसी काम से गई थी। इस बीच मां को बुलाने बहन अनुराधा चली गई।
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे बंशी में शनिवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक नौ साल का बालक पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पूरे बंशी निवासी ललित नारायण मिश्रा का इकलौता बेटा नैतिक मिश्रा (9) शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। नैतिक की मां मालती पुराने मकान में किसी काम से गई थी। इस बीच मां को बुलाने बहन अनुराधा चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक नैतिक रस्सी लेकर नीम के पेड़ पर चढ़ गया। वह रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया। कुछ देर में मालती बेटी के साथ घर पहुंची तो बेटे को पेड़ से लटकता देख चीख पड़ी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
आननफानन ग्रामीणों ने नैतिक को नीचे उतारा और उसे उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन उसकी मौत पर संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि नौ साल का बालक आखिर फांसी क्यों लगाएगा। वह किसी के खिलाफ शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। ललित सब्जी व गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च चलाता है।
विज्ञापन