फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Child dies in medical college after injection, uproar

इंजेक्शन लगाते ही मेडिकल कॉलेज में बालक की मौत, हंगामा

Wed, 08 Dec 2021 08:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Child dies in medical college after injection, uproar
मेडिकल कालेज में इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की मौत पर हंगामे के दौरान जुटे लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार को बुखार से पीड़ित बालक ने इंजेक्शन लगाते ही दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि इमरजेंसी में मौजूद दलाल ने बाहर से इंजेक्शन खरीदवाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के तमाम प्रयासों के बाद भी मेडिकल कॉलेज में दलाली थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित बालक को लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने बाहर से इंजेक्शन मंगवाकर बालक को लगा दिया।
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने दलाल के माध्यम से बाहर से इंजेक्शन मंगाया था। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस और मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड और डॉक्टर में तकरार
राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग में बुधवार को सुरक्षागार्ड व चिकित्सक के बीच तकरार हो गई। दोनों एक-दूसरे को धमकाने लगे। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य ने दोनों को शांत कराया।

लगातार निगरानी की जा रही है। दलाल मिले तो कार्रवाई तय है। दलालों को शरण देने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आर्य देशदीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed