फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Child dies after being hit by illegally run current in the fence of the farm

कटीले तार में करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

Sat, 14 Aug 2021 01:09 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 01:09 AM IST
सार

खेतों के किनारे कटीले तारों की बाड़ लगाकर उसमें अवैध रूप से करंट दौड़ाने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहीं घटनाओं के बाद भी अफसर लापरवाह बने हुए है।

विज्ञापन
Child dies after being hit by illegally run current in the fence of the farm
लालगंज कोतवाली के पूरे साधो में करंट की चपेट में आने से मृत बालक अनीस। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

खेतों के किनारे कटीले तारों की बाड़ लगाकर उसमें अवैध रूप से करंट दौड़ाने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहीं घटनाओं के बाद भी अफसर लापरवाह बने हुए है। ताजा मामला लालगंज इलाके का है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे साधोराम रामपुर बावली खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पूरे साधोराम रामपुर बावली निवासी मो. असलम के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसका भतीजा अनीस (07) पुत्र मो. अहमद अपने खेत की ओर गया था। बगल के खेत में किसान ने कटीले तारों की बाड़ लगाकर अवैध तरीके से करंट दौड़ा रखा था। अनीस ने गलती से तार को छू लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और बिजली कटवाकर उसे तार से अलग करने के बाद सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मृतक अनीस के शव का पंचनामा किया। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के तार न लगाने के आदेश के बाद भी बरती जा रही लापरवाही
जिले में खेतों में बाड़ लगाकर करंट दौड़ाने से लगातार हो रहीं मौतों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने अभी एक दिन पहले ही ऐसे लोगों को चेतावनी दी थी। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट कहा था कि जिले में कहीं भी खेतों में कटीले तार नहीं लगाए जाएंगे। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उनके आदेश के एक दिन बाद ही यह बड़ी घटना हो गई। जिले में सैकड़ों जगह पर किसानों ने अपने खेतों में बाड़ लगा रखी है। उसमें अवैध तरीके से करंट भी दौड़ाया जा रहा है। सबकुछ जानते हुए भी प्रशासनिक और बिजली विभाग के अफसर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed