फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cheating from farmers, new rate being charged on old DAP sack

किसानों से ठगी, पुरानी डीएपी की बोरी पर वसूल रहे नया रेट

Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cheating from farmers, new rate being charged on old DAP sack
जिले की साधन सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर पुराने दर की डीएपी का स्टॉक होने के बाद भी दुकानदार नई दर पर खाद बेचकर किसानों को ठग रहे हैं। मार्च माह के पहले डीएपी की पचास किग्रा की बोरी 1200 रुपये में थी। एक अप्रैल से इसका दाम बढ़कर 1350 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

किसान इन दिनों धान की नर्सरी डालने में जुटे हैं। धान की रोपाई करते समय खाद का संकट हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए किसानों ने खाद की खरीदारी प्रारंभ कर दी है। एक अप्रैल से डीएपी की दरों में 150 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी की गई है। अब साधन सहकारी केंद्रों और बिक्री केंद्रों पर 1350 रुपये में पचास किग्रा की बोरी किसानों को मिलेगी। हालांकि बढ़े हुए दर की डीएपी अभी साधन सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

समितियों और दुकानों पर पुराने दाम की डीएपी का स्टॉक डंप है। जिस पर 1200 रुपये मूल्य लिखा है। फिर भी दुकानदार और समितियों पर 1350 रुपये की एक बोरी दी जा रही है। जिले की साधन सहकारी समितियों और सरकारी बिक्री केंद्रों पर इफको को खाद आपूर्ति की जिम्मेदारी मिली है। इफको ने पत्र जारी कर साधन सहकारी के समितियों के सचिवों से कहा था कि पुरानी खाद को पुराने रेट पर ही बेचा जाए। इसके बाद भी मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरिया के दाम में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी
यूरिया के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 45 किग्रा की बोरी की बिक्री दर 267.50 रुपये निर्धारित है। चालू वित्तीय वर्ष में अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया आ गई है।

डीएपी की बोरियों पर मूल्य लिखा है। जिस बोरी पर जो मूल्य अं कित है, किसानों को वही मूल्य देना है। डीएपी की नई दर 1350 रुपये है। मगर अभी अधिकांश बिक्री केद्रों पर पुराना स्टॉक है। जो सचिव और दुकानदार मनमाने ढंग से रुपये ले रहा है , उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। डॉ.अश्विनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed