फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cheated and stole jewelery from the car

Pratapgarh News: झांसा देकर कार से जेवरात उड़ा दिए

Mon, 04 Dec 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cheated and stole jewelery from the car
झांसा देकर कार से जेवरात उड़ा दिए
विज्ञापन

प्रतापगढ़। चौक घंटाघर के पास सोमवार को टप्पेबाजों ने चालक को तेल गिरने का झांसा देकर कार की सीट पर रखा जेवरात से भरा बैग उड़ा दिया। भुक्तभोगी रंजीतपुर के रहने वाले शशि भाल त्रिपाठी ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मनाली चंद्र अपनी मां के साथ कार से चौक घंटा घर के पास रविवार को खरीदारी करने गई थी। गाड़ी खड़ी थी, ड्राइवर उसमें बैठा था। एक अज्ञात व्यक्ति आया और ड्राइवर से कहा कि कार से तेल गिर रहा है। इस झांसे में आकर ड्राइवर जैसे ही कार से नीचे देखने लगा, उक्त व्यक्ति कार का पीछे का दरवाजा खोलकर सीट पर रखा हुआ बैग निकालकर भाग गया। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि बैग में सोने की चेन, लाकेट, स्मार्टफोन, पैन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, स्मार्ट वाच और उच्च न्यायालय से जारी परिचय पत्र तथा 1200 नकद रखे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed